अयोध्या दीपोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, करेंगे रामलला का राजतिलक
उप्र के अयोध्या दीपोत्सव में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। पहले जानकारी मिली थी कि दीपोत्सव में गृहमंत्री अमित शाह आएंगे लेकिन अब पता चल रहा है कि वह नहीं आ रहे हैं।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या दीपोत्सव में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। पहले जानकारी मिली थी कि दीपोत्सव में गृहमंत्री अमित शाह आएंगे लेकिन अब पता चल रहा है कि वह नहीं आ रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार अयोध्या दीपोत्सव में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन रामलला का राजतिलक करेंगे और महर्षि वशिष्ठ की भूमिका निभाएंगे। अब तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस परंपरा को निभाते रहे हैं। गौरतलब है कि 7 नवंबर को योगी आदित्यनाथ सरकार का दसवां दीपोत्सव है जो भव्य तरीके से आयोजित हो रहा है।



