चंदौली: वंदे मातरम को लेकर सपा सांसद वीरेंद्र सिंह का बड़ा बयान, कहा- कानून का सम्मान किया जाएगा

उप्र के चंदौली जनपद में वंदे मातरम को लेकर सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा- कानून का सम्मान किया जाएगा। वंदे मातरम होगा तो सावधान मुद्रा में खड़े होकर सम्मान करेंगे।

चंदौली: वंदे मातरम को लेकर सपा सांसद वीरेंद्र सिंह का बड़ा बयान, कहा- कानून का सम्मान किया जाएगा
Published By- Diwaker Mishra

चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट  

चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जनपद में वंदे मातरम को लेकर सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा- कानून का सम्मान किया जाएगा। वंदे मातरम होगा तो सावधान मुद्रा में खड़े होकर सम्मान करेंगे।

वीरेंद्र सिंह बोले- जितना याद होगा उतना वंदे मातरम गाएंगे, छह स्टैंजा याद करना आसान नहीं। बीजेपी के Gen - Z अभियान पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा अब युवाओं को भी झांसे में लेने की कोशिश की जा रही है।

रामभक्त ठगे गए, बीजेपी के झांसे में आए तो युवा भी ठगे जायेंगे। ओम प्रकाश राजभर के अखिलेश यादव पर हमलों पर निशाना साधते हुए बोले - राजभर को इस तरह लगाया गया है कि न वो घाट के रहें, न घर के।

अखिलेश के ब्राह्मण बयान का बचाव करते हुए उन्होंने जनेश्वर मिश्र का उदाहरण दिया। बोले- ब्राह्मण कोई ब्रह्मास्त्र नहीं, हमारे भाई हैं, समाजवाद की लड़ाई में साथ हैं। सपा सांसद चंदौली मुख्यालय स्थित सपा कार्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।