मुजफ्फरनगर: सार्वजानिक जीवन में PM मोदी के 25 वर्ष पूरे होने पर जनसेवा कार्यक्रम, भंडारे का आयोजन
उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शिवसेना पश्चिम उत्तर प्रदेश इकाई की ओर से बुधवार को पश्चिम प्रदेश कार्यालय पर जनसेवा एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शिवसेना पश्चिम उत्तर प्रदेश इकाई की ओर से बुधवार को पश्चिम प्रदेश कार्यालय पर जनसेवा एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पश्चिम प्रदेश राज्य प्रमुख ललित मोहन शर्मा ने की, जबकि संचालन मंडल प्रमुख शरद कपूर ने किया।
कार्यक्रम में जरूरतमंद महिलाओं और पुरुषों को शाल एवं चादर वितरित की गईं। इसके अलावा कार्यालय परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भोजन एवं प्रसाद ग्रहण किया। कार्यकर्ताओं ने स्वयं व्यवस्थाएं संभालते हुए लोगों की सेवा की।
शिवसेना के मुख्य नेता एवं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल के निर्देश पर पश्चिम उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में 7 अक्टूबर को जनसेवा एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किए गए।
पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन की ओर से अस्पतालों में मरीजों को फल वितरण, भंडारे तथा जरूरतमंदों को शाल-कंबल वितरण सहित विभिन्न सेवा कार्य किए जा रहे हैं।
पश्चिम प्रदेश राज्य प्रमुख ललित मोहन शर्मा ने कहा कि शिवसेना का उद्देश्य राजनीतिक गतिविधियों के साथ-साथ समाज के जरूरतमंद वर्ग की सहायता करना भी है। जनसेवा के माध्यम से समाज में सहयोग और सेवा की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रदेश महासचिव बिट्टू सिखेड़ा ने कहा कि शिवसेना पश्चिम उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने में जुटी है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में यदि भाजपा के साथ गठबंधन नहीं होता है तो पार्टी प्रत्येक जनपद में कम से कम एक विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी।
उन्होंने बताया कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की तैयारियां जारी हैं। जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी ने कार्यक्रम में पहुंचे पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया और भविष्य में भी इसी प्रकार जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
इस दौरान प्रदेश उपप्रमुख प्रमोद अग्रवाल, मंडल प्रमुख शरद कपूर, जिला उपाध्यक्ष संजीव वर्मा, नरेंद्र ठाकुर, भवानी सेवा जिला अध्यक्ष पूनम चौधरी, जिला महासचिव देवेंद्र चौहान, गौरव गर्ग, लोकेश कुमार,
दीपक उपाध्याय, दिनेश कुमार, सविता गौतम, पूनम चौहान, अनीता प्रजापति, सुमन प्रजापति, रानी चौधरी, अनोखी दुबे, मिथिलेश गिरी और सुमन विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।



