अमेठी में मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 शुरू, पंपलेट के जरिए महिलाओं-बालिकाओं तक पहुंचा सुरक्षा का संदेश
उप्र के अमेठी जनपद में मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकार और साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने के लिए जिले के विभिन्न गांवों में बहू-बेटी सम्मेलन एवं महिला सशक्तिकरण चौपाल का आयोजन किया गया।
अमेठी से राम मिश्रा की रिपोर्ट
अमेठी/जनमत न्यूज़। उप्र के अमेठी जनपद में मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकार और साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने के लिए जिले के विभिन्न गांवों में बहू-बेटी सम्मेलन एवं महिला सशक्तिकरण चौपाल का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों और शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देश जिले के सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों ने गांवों में पहुंचकर कार्यक्रम आयोजित किए।
इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताते हुए 1930 साइबर हेल्पलाइन,1090 वीमेन पावर लाइन,181 महिला हेल्पलाइन,112 पुलिस आपातकालीन सेवा,1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन,108 एंबुलेंस और 102 स्वास्थ्य सेवा की जानकारी दी गई।
टीमों ने थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र के बारे में भी बताया। महिलाओं को महिला सशक्तिकरण से जुड़ी शासन की योजनाओं की जानकारी देते हुए गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा और साइबर अपराध जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को पंपलेट वितरित कर सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई और किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित हेल्पलाइन अथवा पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।



