मुजफ्फरनगर में ओवर स्पीडिंग के विरुद्ध यातायात पुलिस का विशेष अभियान, 110 वाहनों के चालान

उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में यातायात पुलिस ने थाना नई मंडी क्षेत्र में इंटरसेप्टर के माध्यम से विशेष चेकिंग अभियान चलाया।

मुजफ्फरनगर में ओवर स्पीडिंग के विरुद्ध यातायात पुलिस का विशेष अभियान, 110 वाहनों के चालान
Published By- Diwaker Mishra

मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट

मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में यातायात पुलिस ने थाना नई मंडी क्षेत्र में इंटरसेप्टर के माध्यम से विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले 110 वाहनों के चालान किए गए।

यातायात पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को मजबूत करना तथा ओवर स्पीडिंग के कारण होने वाले सड़क हादसों पर प्रभावी अंकुश लगाना है। पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने और यातायात नियमों का जिम्मेदारी से पालन करने की अपील की।