मुजफ्फरनगर: कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें, जिला निर्वाचन कार्यालय के बाहर अलाव बना सहारा

उप्र के जनपद मुजफ्फरनगर में लगातार बढ़ रही कड़ाके की ठंड ने आमजन का जीवन प्रभावित कर दिया है।

मुजफ्फरनगर: कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें, जिला निर्वाचन कार्यालय के बाहर अलाव बना सहारा
Published By- Diwaker Mishra

मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट

मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के जनपद मुजफ्फरनगर में लगातार बढ़ रही कड़ाके की ठंड ने आमजन का जीवन प्रभावित कर दिया है। शीतलहर के प्रकोप के चलते जिला निर्वाचन कार्यालय, पंचायत एवं नगरीय निकाय मुजफ्फरनगर के कार्यालय के सामने लोगों को अलाव जलाकर ठंड से बचाव करते हुए देखा गया।

भारत की जनगणना 2011 के दौरान प्रयुक्त बैग के साथ कार्यालय परिसर में मौजूद कर्मचारी एवं आसपास के लोग अलाव के सहारे सर्दी से राहत लेते नजर आए।

ठंड के कारण सुबह और देर शाम लोगों की आवाजाही कम हो गई है, वहीं खुले स्थानों पर काम करने वाले कर्मचारी सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। मौसम के तेवर देखते हुए लोगों ने प्रशासन से सार्वजनिक स्थानों पर अलाव और अन्य ठंड से बचाव की व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है। शीतलहर के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त बना हुआ है।