प्रतापगढ़: विद्यालय में हुई चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार; LED टीवी बरामद
उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के मान्धाता थाना क्षेत्र में संस्कार एजुकेशनल एकेडमी डाड़ी में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।
प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट
प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के मान्धाता थाना क्षेत्र में संस्कार एजुकेशनल एकेडमी डाड़ी में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में तीन वांछित आरोपियों रवि पटेल, नितिन पटेल और संदीप पटेल को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई सैमसंग कंपनी की LED टीवी भी बरामद की गई है।
पुलिस के मुताबिक, 22 अगस्त की शाम विद्यालय बंद होने के बाद प्रबंधक ताला लगाकर घर चले गए थे। अगले दिन 23 अगस्त की सुबह करीब 9 बजे विद्यालय पहुंचने पर उन्हें वहां लगी सैमसंग LED टीवी गायब मिली। शिकायत के आधार पर थाना मान्धाता में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार एवं क्षेत्राधिकारी रानीगंज प्रशान्त राज के पर्यवेक्षण और थाना प्रभारी मान्धाता धनन्जय राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में सामने आया कि चोरी की गई टीवी को आरोपियों ने आपस में बांटकर छिपाने का प्रयास किया था आरोपियों की निशानदेही पर टीवी बरामद कर ली गई। मामले में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में रवि पटेल (23), नितिन पटेल (21) और संदीप पटेल (26) शामिल हैं।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दूधनाथ पाल, उपनिरीक्षक अरविन्द कुशवाहा, कांस्टेबल पंकज कुमार, रिजर्व कांस्टेबल प्रवीण कुमार निगम, रिजर्व कांस्टेबल उजाला सिंह और रिजर्व कांस्टेबल अमित शामिल रहे।







