चंदौली में कांग्रेस ने मनाया भारतीय लोकतंत्र का काला दिवस, राहुल-प्रियंका के साथ बदसलूकी के विरोध में प्रदर्शन
उप्र के चंदौली जनपद में कांग्रेस ने भारतीय लोकतंत्र का काला दिवस मनाया। राहुल गांधी-प्रियंका गांधी के साथ कथित बदसलूकी के विरोध में प्रदर्शन किया गया।
चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट
चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जनपद में कांग्रेस ने भारतीय लोकतंत्र का काला दिवस मनाया। राहुल गांधी-प्रियंका गांधी के साथ कथित बदसलूकी के विरोध में प्रदर्शन किया गया।
जनपद के पंडित कमलापति त्रिपाठी पार्क में कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता जुटे। कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने राहुल गांधी-प्रियंका गांधी के साथ कथित बदसलूकी पर कड़ा विरोध जताया। विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी भी दी।



