औरैया के जैतापुर में अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर कार्यवाही, बिना अनुमति की गई थी प्लाटिंग

उप्र के औरैया जनपद में अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर कार्यवाही किए जाने की खबर है। डीएम बृजेश कुमार के निर्देश पर जैतापुर में अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चला है।

औरैया के जैतापुर में अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर कार्यवाही, बिना अनुमति की गई थी प्लाटिंग
Published By- Diwaker Mishra

औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट   

औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद में अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर कार्यवाही किए जाने की खबर है। डीएम बृजेश कुमार के निर्देश पर जैतापुर में अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चला है।

डीएम बृजेश कुमार के निर्देश पर एसडीएम सदर अजय आनन्द वर्मा ने जेसीबी से ध्वस्तीकरण कराया। गौरतलब है कि खसरा संख्या 194 की भूमि पर बिना अनुमति प्लाटिंग विकसित की गई थी।

नोटिस देने के बावजूद बिल्डरों ने लेआउट विनियमित नहीं कराया। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान पुलिस बल, लेखपाल व नगर पालिका स्टाफ मौजूद रहा।

प्रशासन की कहना है कि विनियमित क्षेत्र की सभी अवैध प्लाटिंग को प्रशासन ने चिन्हित किया है। नियमों का पालन न करने वालों पर आगे भी ध्वस्तीकरण कार्रवाई जारी रहेगी।