पुलिस ने अवैध तमंचा बनाने की फैक्ट्री का किया भण्डाफोड़

पुलिस ने अवैध तमंचे की फैक्ट्री पकड़ी है। पुलिस ने तमंचा फैक्ट्री के दो मालिकों समेत दो अवैध असलहा के खरीदारों को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने अवैध तमंचा बनाने की फैक्ट्री का किया भण्डाफोड़
REPORTED BY - MAHATAB KHAN, PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR

रायबरेली/जनमत। पुलिस ने अवैध तमंचे की फैक्ट्री पकड़ी है। पुलिस ने तमंचा फैक्ट्री के दो मालिकों समेत दो अवैध असलहा के खरीदारों को भी गिरफ्तार किया है। पूरा मामला गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र का है। यहां पुलिस को अवैध असलहा सप्लाई किये जाने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने मुखबिरों का जाल फैलाया तो अवैध असलहों के दो खरीदार उसके हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने इन्हीं दोनों खरीदारों की निशान देही पर छापेमारी की तो अवैध असलहों का ज़खीरा मिला। पुलिस ने अवैध तमंचा फैक्ट्री से दो लोगों को गिरफ्तार करते हुए निर्मित व अर्धनिर्मित असलहों समेत इन्हें बनाने का उपकरण बरामद कर लिया है।

 पुलिस के मुताबिक इनकी मूल फैक्ट्री फतेहपुर ज़िले में संचालित थी जिसकी सहायक फैक्ट्री इन लोगों ने हाल ही में यहां स्थापित की थी। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यहां से कौन कौन अवैध असलहे खरीदते रहे हैं।