अयोध्या: निषाद समाज के अध्यक्ष ने परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावितों की समस्या से डिप्टी CM को कराया अवगत
उप्र के अयोध्या जनपद के निषाद समाज के अध्यक्ष संतोष निषाद ने लखनऊ मे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से एक कार्यक्रम मे स्नेहिल भेंट कर सामाजिक मुद्दों पर चर्चा
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
लखनऊ/ अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद के निषाद समाज के अध्यक्ष संतोष निषाद ने लखनऊ मे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से एक कार्यक्रम मे स्नेहिल भेंट कर सामाजिक मुद्दों पर चर्चा कर परिक्रमा मार्ग, गुप्तार घाट, निर्मली कुंड, निषाद समाज के घर जो परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण में प्रभावित हो रहे हैं।
उनको उचित व्यवस्था व गुप्तार घाट चौड़ीकरण में कई वर्षो से दुकान लगा कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रोज मर्रा का कार्य करने वाले निषाद समाज के लोगो गुप्तार घाट चौड़ीकरण में जो दुकाने प्रभावित हो रही है।
उन्हें पुनृस्थापित कर रोजगार करने का अनुरोध किया। वही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने निषाद समाज के अध्यक्ष संतोष निषाद की बातों को सुनकर उन्होंने समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।

Janmat News 
