बलरामपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
उप्र के बलरामपुर जनपद में शुक्रवार को नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया है।
बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट
बलरामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के बलरामपुर जनपद में शुक्रवार को नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली गैसड़ी क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि गांव रजेहना निवासी कपूर उर्फ कपूरे ने उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है।
पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मुकदमा अपराध संख्या 17/2026 के तहत धारा 64(1)/65(1) बीएनएस तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। उनके निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय तथा क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर डॉ. जितेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली गैसड़ी पुलिस टीम को कार्रवाई के लिए लगाया गया।
थानाध्यक्ष दुर्विजय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी चित्तौड़गढ़ बांध के पास मौजूद है। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी कपूर उर्फ कपूरे पुत्र धनीराम निवासी रजेहना थाना कोतवाली गैसड़ी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Janmat News 
