बुलंदशहर: कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता

श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह अलर्ट है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

बुलंदशहर: कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता
Published By- Diwaker Mishra

बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट

बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह अलर्ट है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

सरकार ने कांवड़ रूट पर मीट और मांस की दुकानें बंद रखने के साथ ही होटल, ढाबे, रेहड़ी और ठेलों पर संचालक का नाम लिखना अनिवार्य किया है। उप्र के बुलंदशहर जनपद में इन आदेशों को लेकर दुकानदारों ने अपनी प्रतिक्रिया दी।

बुलंदशहर में होटल संचालकों और रेहड़ी-ठेला लगाने वालों का कहना है कि वे सरकार और प्रशासन के हर आदेश का पूरी तरह पालन करेंगे। उनका कहना है कि अभी तक प्रशासन की ओर से दुकानें बंद कराने या नेम प्लेट लगाने का कोई औपचारिक निर्देश नहीं मिला.

लेकिन जैसे ही आदेश मिलेगा, उसका तुरंत पालन किया जाएगा। दुकानदारों ने यह भी कहा कि कांवड़ यात्रा उनके लिए आस्था का विषय है। कांवड़ मार्ग से गुजरने वाले श्रद्धालुओं का वे सम्मान करते हैं और हर वर्ष की तरह इस बार भी पानी और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे.