बहराइच में सड़कों पर उतरे अधिवक्ता, जानलेवा हमला करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग
उप्र के बहराइच जनपद के अधिवक्ता अखिलेश त्रिपाठी और अधिवक्ता बाबूराम तिवारी पर हुए जानलेवा हमला करने वाले अभियुक्तों कि गिरफ्तारी और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग को लेकर दीवानी न्यायालय के अधिवक्ताओं ने सड़कों पर उतर कर जोरदार प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।
बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट
बहराइच/जनमत न्यूज़। उप्र के बहराइच जनपद के अधिवक्ता अखिलेश त्रिपाठी और अधिवक्ता बाबूराम तिवारी पर हुए जानलेवा हमला करने वाले अभियुक्तों कि गिरफ्तारी और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग को लेकर दीवानी न्यायालय के अधिवक्ताओं ने सड़कों पर उतर कर जोरदार प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।
अधिवक्ताओं का कहना है कि आए दिन अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं सामने आ रही है जिससे अधिवक्ताओं को अपने न्यायिक एवं राष्ट्र के प्रति दायित्व निर्वहन करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
हाल ही में बहराइच के दो अधिवक्ताओं पर अलग-अलग हमलावरों ने हमला किया है जिसको लेकर बहराइच दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता आंदोलनरत हैं और बीते 17 अक्टूबर से अधिवक्ताओं की ओर से शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। साथ ही अधिवक्ता व्यावसायिक कार्य नहीं कर रहे हैं।
अधिवक्ताओं पर हमला करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी न होने से अधिवक्ता आक्रोशित हैं और अधिवक्ताओं में असंतोष लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसके फलस्वरुप अधिवक्ताओं ने आज दीवानी न्यायालय से कलेक्ट्रेट परिसर तक पैदल मार्च निकाला और जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन को मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा है।



