सीतापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली; पांच की मौत,कई घायल

खबर यूपी के जनपद सीतापुर के पिसावां थाना क्षेत्र के हिम्मतनगर से है जहां भीषण सड़क हादसा हो गया। हरदोई की ओर से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।

सीतापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली; पांच की मौत,कई घायल
Published By- Diwaker Mishra

सीतापुर से अनूप पाण्डेय की रिपोर्ट 

सीतापुर/जनमत न्यूज़। खबर यूपी के जनपद सीतापुर के पिसावां थाना क्षेत्र के हिम्मतनगर से है जहां भीषण सड़क हादसा हो गया। हरदोई की ओर से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया। घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिसावां, महोली और जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।

हादसे की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी स्वयं सीएचसी पिसावां, सीएचसी महोली और जिला चिकित्सालय पहुंचे। उन्होंने घायलों के उपचार और अस्पतालों में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं चिकित्सकों को घायलों को बेहतर और समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं, जिला प्रशासन की ओर से राहत एवं उपचार संबंधी व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है।जिलाधिकारी ने हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।