एटा: कांग्रेसियों ने फूंका CEC का पुतला, SIR में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन; पुलिस से झड़प

उप्र के एटा जनपद में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय धान मिल वाली गली पर एकत्रित हुए। जहां से पैदल मार्च निकालते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।

एटा: कांग्रेसियों ने फूंका CEC का पुतला, SIR में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन; पुलिस से झड़प
Published By- Diwaker Mishra

एटा से नंद कुमार की रिपोर्ट

एटा/जनमत न्यूज़। उप्र के एटा जनपद में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय धान मिल वाली गली पर एकत्रित हुए। जहां से पैदल मार्च निकालते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेसियों ने CEC का इस्तीफ़ा भी मांगा है।

कांग्रेसियों के प्रदर्शन की भनक लगते ही भारी संख्या में पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। इस दौरान जिलाध्यक्ष आसिफ हुसैन उर्फ भोले के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

पैदल मार्च करते हुए वोट चोरी के नारे लगाते हुए उन्होंने परशुराम चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका। इस दौरान पुलिस कर्मियों से भी झड़प भी हुई। प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसी धरना स्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा की मांग की।

इस दौरान शहर अध्यक्ष विनीत पाराशर बाल्मीकि ने बताया कि हमारे नेता राहुल गांधी जी लम्बे समय से वोट चोरी की बात को कहते रहे है। अब देश को मालूम पड़ा है कि जो राहुल जी कह रहे थे वह सच है। समिति में शामिल दो आयुक्त ने दावा किया है कि SIR को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ने एकतरफा निर्णय लिया है। लोगों के वोट काटे गए।

SIR के माध्यम से लोगों के नए वोट नहीं बन पाए। हम राष्ट्रपति महोदय से मांग करते है कि वोट चोरी से महाराष्ट्र, बंगला, हरियाणा, दिल्ली में सरकार बनी है। हमारी मांग है कि ज्ञानेश कुमार जी को हटाया जाए। भाजपा के लोग वोट चोरी कर सरकार बना रहे है।

जिलाध्यक्ष आशिक अली उर्फ भोले खां, विशेष सहयोगी एडवोकेट अरविंद सोनी, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सोलंकी, शहर अध्यक्ष विनीत पाराशर, गंगासहाय लोधी, एकेश लोधी राजबहादुर शाक्य, कुलदीप पांडे, अवधेश यादव, तसव्वुर, नीलिमा राजपूत शामिल रहे हैं।