बरेली के आंवला में युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी घायल; गिरफ्तार

उप्र के बरेली जनपद  के आंवला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 02 मुख्य आरोपियों (तौफीक और अशफाक) को  गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बरेली के आंवला में युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी घायल; गिरफ्तार
Published By- Diwaker Mishra

बरेली से अनूप रायजादा की रिपोर्ट 

बरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के बरेली जनपद  के आंवला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 02 मुख्य आरोपियों (तौफीक और अशफाक) को  गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मुठभेड़ के दौरान हेड कांस्टेबल कामेश्वर सिंह भी घायल हुए हैं।

एसपी साउथ अंशिका वर्मा के अनुसार, यह घटना पैसों के लेनदेन के विवाद के कारण हुई। मृतक अकरम और उनके पिता अशरफ अली ने खेत और बकरों की बिक्री की थी, जिसके करीब 25 से 30 लाख रुपये बकाया थे।

पैसों के विवाद को लेकर हमलावरों ने पिता-पुत्र पर अंधाधुंध फायरिंग की थी, जिसमें अकरम की मौके पर ही मौत हो गई थी और उनके पिता अशरफ अली गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपियों को पकड़ने के साथ ही बरामदगी की कार्रवाई की है, जबकि इस वारदात में शामिल तीसरे फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।