प्रतापगढ़ पुलिस ने चलाया ऑपरेशन त्रिनेत्र, अपराध पर पैनी नजर; पूरे जिले में लगे 9024 हाईटेक कैमरे

उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जनपद भर में 9024 सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं।

प्रतापगढ़ पुलिस ने चलाया ऑपरेशन त्रिनेत्र, अपराध पर पैनी नजर; पूरे जिले में लगे 9024 हाईटेक कैमरे
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जनपद भर में 9024 सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं।

इन कैमरों के जरिए पूरे जिले में 24 घंटे निगरानी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य चोरी, लूट और अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाना है।

प्रमुख चौराहों, बाजारों, धार्मिक स्थलों, स्कूलों और संवेदनशील स्थानों पर कैमरे लगाए गए हैं। व्यापारी वर्ग और आम नागरिकों के सहयोग से यह कार्य किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कैमरों की मॉनिटरिंग थाना स्तर और कंट्रोल रूम से की जा रही है।

किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। इस पहल से अपराधियों में भय और आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ी है। ऑपरेशन त्रिनेत्र से घटनाओं के खुलासे में भी तेजी आई है।