अयोध्या नगर निगम ने OTS योजना में दी बड़ी राहत, बकाया हाउस टैक्स पर ब्याज माफ
अयोध्या नगर निगम ने बकाया हाउस टैक्स जमा करने वाले नगरवासियों के लिए वन टाइम सेटलमेंट (OTS) योजना लागू की है। इस योजना के तहत पुराने बकाया टैक्स पर लगा ब्याज पूरी तरह माफ किया जा रहा है।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। अयोध्या नगर निगम ने बकाया हाउस टैक्स जमा करने वाले नगरवासियों के लिए वन टाइम सेटलमेंट (OTS) योजना लागू की है। इस योजना के तहत पुराने बकाया टैक्स पर लगा ब्याज पूरी तरह माफ किया जा रहा है।
वही, नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी गजेंद्र कुमार ने OTS योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष तक जितनी भी टैक्स की मांग आई है, उसमें ब्याज की छूट दी जा रही है।
यदि किसी ने गत वर्षों में अपना हाउस टैक्स जमा नहीं किया है और नोटिस में ब्याज जुड़कर आ रहा है, तो वह ऑनलाइन या ऑफलाइन नगर निगम अयोध्या के जोनल कार्यालयों में संपर्क कर इस छूट का लाभ ले सकता है।
उन्होंने बताया कि अब तक लगभग 855 लोगों ने इस योजना के लिए आवेदन किया है, जिनमें से 805 लोगों के आवेदनों का प्रोसेस पूरा हो चुका है। इससे लगभग 1करोड़ 35 लाख रुपए की धनराशि निगम में जमा हुई है।
वही मुख्य कर निर्धारण अधिकारी गजेंद्र कुमार ने बताया कि अभी तक उपभोगताओं का 50लाख ब्याज माफ किया जा चूका है। अब सम्मानित नगरवासी 14 नवंबर तक OTS के लिए आवेदन कर सकते हैं और 15 दिसंबर तक निगम सभी प्राप्त आवेदनों को प्रोसेस कर लाभ देगा।
आवेदन की प्रक्रिया के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि OTS की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है, इसके अलावा सभी जोनल ऑफिस में काउंटर बने हैं जो वर्किंग आवर्स में खुले रहते हैं।
वहां ऑफलाइन फॉर्म भरने के बाद उसे विभाग द्वारा ऑनलाइन किया जाता है। जिसके बाद एक निश्चित अमाउंट जमा करने पर उनका टैक्स नोटिस अप टू डेट हो जाता है।
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि यह सुनहरा मौका कई वर्षों बाद आया है। लगभग 10 साल पहले सरकार ने इस तरह का अवसर दिया था।
जिन भी संस्थाओं और प्रतिष्ठानों का लंबा बकाया चल रहा है, वह अंतिम समय का इंतजार न करें और इस छूट का लाभ लें। क्योंकि पूरे प्रदेश का ots पोर्टल एक ही है जिस वज़ह से अंतिम समय मे लोड बढ़ जाने के कारण सर्वर डाउन होने की संभावना बनी रहती है जिससे उपभोगता इस योजना के लाभ से वंचित हो सकते है। इस लिए तुरंत इस योजना का लाभ ले।
इस योजना से इससे लोगों पर वित्तीय भार कम होगा और निगम की आय बढ़ने से विकास कार्यों में तेजी आएगी। ये योजना सभी श्रेणी के भवनो पर लागु है। इस ots योजना मे उपभोगता तीन किस्तो मे जमा कर इसका लाभ ले सकते है।



