प्रतापगढ़: अंतू क्षेत्र में युवती ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस कर रही है मामले की जांच
उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के अंतू थाना क्षेत्र के ग्राम मवैयाकला में रविवार रात एक युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया।
प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट
प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के अंतू थाना क्षेत्र के ग्राम मवैयाकला में रविवार रात एक युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद थाना अंतू पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद युवती के शव को अपने कब्जे में लिया।
इसके बाद पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्यवाही की गई। पुलिस के मुताबिक, दिनांक 09 अगस्त 2026 की रात्रि मवैयाकला निवासी युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी।
सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। फिलहाल युवती द्वारा यह कदम क्यों उठाया गया, इसके पीछे क्या कारण था, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना को लेकर पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है।




