देशी शराब ठेके पर सिपाही की बेल्टों से पिटाई, वायरल वीडियो से हड़कंप

दबंगों ने करीब एक घंटे तक सिपाही को बेल्ट, लात-घूंसों से पीटा। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

देशी शराब ठेके पर सिपाही की बेल्टों से पिटाई, वायरल वीडियो से हड़कंप
PUBLISHED BY MANOJ KUMAR

फर्रुखाबाद से वरूण दूबे की रिपोर्ट —

फर्रुखाबाद / जनमत न्यूज। फर्रुखाबाद में दबंगों के हौसले बुलंद नजर आए, जहां देशी शराब ठेके पर एक सिपाही की बेल्टों, लात-घूंसों से जमकर पिटाई किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के छोटी जेल चौराहे स्थित देशी शराब ठेके का है। आरोप है कि शराब न पिलाने को लेकर दबंगों ने सिपाही राजीव के साथ मारपीट शुरू कर दी और बेल्टों से हमला कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दबंगों ने करीब एक घंटे तक सिपाही को बेल्ट, लात-घूंसों से पीटा। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

जानकारी के मुताबिक घायल सिपाही राजीव की तैनाती पुलिस लाइन में बताई जा रही है और वह ग्रानगंज क्षेत्र में किराए पर रहता है।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।