रामपुर: फ़र्ज़ी क्राइम ब्रांच पुलिस कर्मी पत्नी सहित गिरफ्तार, मुक़दमे से बचाने के नाम पर करते थे वसूली
उप्र के रामपुर में कोतवाली शहर पुलिस ने फ़र्ज़ी क्राइम ब्रांच के पुलिस कर्मी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार दंपति आरोपियों के परिजनों को मुक़दमे से बचाने के नाम पर लाखों की वसूली करते थे।
रामपुर से अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के रामपुर में कोतवाली शहर पुलिस ने फ़र्ज़ी क्राइम ब्रांच के पुलिस कर्मी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार दंपति आरोपियों के परिजनों को मुक़दमे से बचाने के नाम पर लाखों की वसूली करते थे। पुलिस ने इनके कब्ज़े से 4 लाख 57 हज़ार रूपये बरामद कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
यूपी के रामपुर में कोतवाली शहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी क्राइम ब्रांच के पुलिसकर्मी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों मिलकर लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाने का डर दिखाकर मोटी रकम वसूलते थे।
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने एक महिला (वादिनी) के पति को बड़े केस में फंसने से बचाने के नाम पर 10 लाख रुपये की मांग की और 5,50,000 रुपये वसूल लिए। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अभियुक्त फरहान पुत्र उस्मान निवासी केला वाला तालाब, थाना कोतवाली, रामपुर और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4,57,500 रुपये नकद और पुलिस वर्दी भी बरामद की है। इस संबंध में थाना कोतवाली में मुकदमा संख्या 44/26 धारा 308(6) BNS के तहत केस दर्ज किया गया था।
पूरे मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Janmat News 
