शाहजहांपुर में सपा के कार्यकर्ताओं ने किया पैदल मार्च, ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ का दिया संदेश

उप्र के शाहजहांपुर जनपद में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर जिले में 2 से 8 अक्टूबर तक ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ मनाया जा रहा है।

शाहजहांपुर में सपा के कार्यकर्ताओं ने किया पैदल मार्च, ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ का दिया संदेश
Published By- Diwaker Mishra

शाहजहांपुर से राजीव शुक्ला की रिपोर्ट

शाहजहांपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के शाहजहांपुर जनपद में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर जिले में 2 से 8 अक्टूबर तक ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ मनाया जा रहा है।

इसी क्रम में रविवार को ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ के संदेश और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला।

जिलाध्यक्ष तनवीर खान के नेतृत्व में मार्च घंटाघर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थल से शुरू हुआ और विभिन्न मार्गों से होते हुए गांधी भवन पहुंचा। यहां महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल पर मार्च समाप्त हुआ।

कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा का संदेश दिया। सपा नेता लखन प्रताप सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा वोट चोरी कर सरकार बनाते हैं अब इसको कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।