सहारनपुर का देवबंद हादसा: घायलों का हाल जानने पहुंचे संगीत सोम, मृतकों के परिजनों को बंधाया ढांढस

उप्र के सहारनपुर जनपद के देवबंद में माता शाकंभरी देवी की ज्योत लेकर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली को कैंटर की टक्कर से हुए दर्दनाक हादसे के बाद पूर्व भाजपा विधायक संगीत सोम सहारनपुर पहुंचे।

सहारनपुर का देवबंद हादसा: घायलों का हाल जानने पहुंचे संगीत सोम, मृतकों के परिजनों को बंधाया ढांढस
Published By- Diwaker Mishra

सहारनपुर से अनिल वर्मा की रिपोर्ट

सहारनपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के सहारनपुर जनपद के देवबंद में माता शाकंभरी देवी की ज्योत लेकर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली को कैंटर की टक्कर से हुए दर्दनाक हादसे के बाद पूर्व भाजपा विधायक संगीत सोम सहारनपुर पहुंचे।

उन्होंने जिला अस्पताल में भर्ती घायलों का हाल जाना और मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। संगीत सोम ने कहा कि उनके गांव कुशावली के चार लोगों की मौत की खबर बेहद दुखद है। हादसे में घायल कुछ लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेरठ रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है।

उन्होंने कहा कि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में जुटे हैं। इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।