संभल के सपा सासंद जियाउर्रहमान बर्क बोले- चुनाव जीतने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाती है बीजेपी
उप्र के संभल के सपा सासंद जियाउर्रहमान बर्क ने पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच हुमायूं कबीर के एक हजार करोड़ की डील का वीडियो वायरल होने के बाद AIMIM और हुमायूं कबीर का गठबंधन टूटने पर प्रतिक्रया दी है।
संभल से राम व्रेश यादव की रिपोर्ट
संभल/जनमत न्यूज़। उप्र के संभल के सपा सासंद जियाउर्रहमान बर्क ने पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच हुमायूं कबीर के एक हजार करोड़ की डील का वीडियो वायरल होने के बाद AIMIM और हुमायूं कबीर का गठबंधन टूटने पर प्रतिक्रया दी है।
सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने कहा इस चीज को आप देखिए कि बीजेपी चुनाव जीतने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाती है और लोगों को आपस में लड़ाकर, वोट काटकर अगर इस हद तक जाया जाएगा तो राजनीति का स्तर बहुत नीचे चला जाएगा।
हुमायूं कबीर जैसे लोग अगर लोगों को प्रभावित करके गुमराह करना चाहें, तो आज के समय में और पहले के समय में बहुत बदलाव आ चुका है। जनता जागरूक है और जनता जानती है कि वोटों को किसी बहकावे में आकर खराब नहीं करना है।
जनता ने इस बात को देखा है कि हमारी दीदी ममता बनर्जी ने काफी हद तक मुसलमानों के साथ-साथ सभी वर्गों के जान-माल और उनके अधिकारों की हिफाजत की है। ऐसे लोग अगर भ्रमित करेंगे, तो कहीं न कहीं उनकी पोल खुल ही जाएगी।
खुशी की बात यही है कि उनकी पोल खुल गई है। पश्चिम बंगाल के लोग समझदार हैं। बीजेपी के ऐसे हथकंडे, जो वोट काटने के लिए दूसरी पार्टियों को आगे कर रहे हैं, वहां के लोग किसी के बहकावे में नहीं आएंगे। भले ही इंडिया गठबंधन में कांग्रेस अलग लड़ रही हो और ममता बनर्जी अलग लड़ रही हों, वहां पर हमारे कुछ युवा हैं।
उनसे मेरी यही कोशिश है और संदेश है कि सब लोग एकजुट होकर वहां ममता बनर्जी जी की सरकार के तहत प्रदेश में लगातार विकास होता रहे। ऐसी सांप्रदायिक ताकत वहां जाकर न बैठे, जिससे आपस में मतभेद होते रहें और उन लोगों को मौका मिलता रहे।

Janmat News 
