हाईटेंशन ट्रांसमिशन टावर पर चढ़ा युवक, मौके पर मचा हड़कंप

युवक का अपने बहनोई से पैसों को लेकर विवाद चल रहा है। इसी मानसिक दबाव में आकर युवक ने यह कदम उठा लिया

हाईटेंशन ट्रांसमिशन टावर पर चढ़ा युवक, मौके पर मचा हड़कंप
PUBLISHED BY MANOJ KUMAR

औरैया से अरूण बाजपेयी की रिपोर्ट —

औरैया/जनमत न्यूज। औरैया जनपद के बिधूना कोतवाली क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक खेत में लगे हाईटेंशन ट्रांसमिशन टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीण युवक को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि युवक का अपने बहनोई से पैसों को लेकर विवाद चल रहा है। इसी मानसिक दबाव में आकर युवक ने यह कदम उठा लिया और हाईटेंशन ट्रांसमिशन टावर पर चढ़ गया।

पुलिस लगातार युवक से बातचीत कर उसे सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश कर रही है ताकि किसी प्रकार की अनहोनी न हो। यह मामला औरैया जिले के बिधूना कोतवाली क्षेत्र के रुरुखुर्द गांव के पास का बताया जा रहा है।