कन्नौज: नवोदय विद्यालय के छात्रों ने प्रिंसिपल व स्टॉफ के खिलाफ किया प्रदर्शन, डीएम ने सुलझाया मामला

उप्र के कन्नौज जनपद के नवोदय छात्रों द्वारा विद्यालय प्रिंसिपल व स्टॉफ के खिलाफ प्रदर्शन का मामला सामने आ रहा है। डीएम को बुलाने की बात को लेकर छात्र अड़े थे जिसके बाद डीएम नवोदय विद्यालय पहुंचे।

कन्नौज: नवोदय विद्यालय के छात्रों ने प्रिंसिपल व स्टॉफ के खिलाफ किया प्रदर्शन, डीएम ने सुलझाया मामला
Published By- Diwaker Mishra

कन्नौज से अश्विनी पाठक की रिपोर्ट

कन्नौज/जनमत न्यूज़। उप्र के कन्नौज जनपद के नवोदय छात्रों द्वारा विद्यालय प्रिंसिपल व स्टॉफ के खिलाफ प्रदर्शन का मामला सामने आ रहा है। डीएम को बुलाने की बात को लेकर छात्र अड़े थे जिसके बाद डीएम नवोदय विद्यालय पहुंचे।

डीएम के पहुंचे के बाद छात्रों ने जिद्द छोड़ी और डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के आश्वासन के बाद छात्र कमरों से बाहर आये। डीएम ने कहा छात्रों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा।

शिक्षकों पर लगे आरोप पर डीएम बोले कि इसकी भी जांच कराई जाएगी। भोजन की गुणवत्ता को लेकर कहा कि खाने की जांच के लिये के औचक निरीक्षण शुरू किया जाएगा।

बता दें कि करीब 6 घंटे से जवाहर नवोदय के लगभग 100 छात्र आंदोलित थे। उन्होंने खुद को कमरों में बंद कर किया था और पढ़ने व खाने से इंकार कर दिया था। मामला कन्नौज के गुरसहायगंज क्षेत्र के जवाहर नवोदय विद्यालय का है।