रायबरेली में 12–13 दिसम्बर को मतदाता सूची का विशेष मिलान, डीएम ने आम जनता से की अपील
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उप्र के रायबरेली जिले में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2025-26 की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
रायबरेली से महताब खान की रिपोर्ट
रायबरेली/जनमत न्यूज़। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उप्र के रायबरेली जिले में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2025-26 की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिता माथुर ने बताया कि अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची को अद्यतन करने के लिए दो दिनों तक विशेष अभियान चलेगा।
जनपद के छह विधानसभा क्षेत्रों—177 बछरावां (अजा), 179 हरचंदपुर, 180 रायबरेली, 181 सलोन (अजा), 182 सरेनी और 183 ऊंचाहार के सभी मतदेय स्थलों पर 12 और 13 दिसम्बर को बैठकें आयोजित होंगी। इन बैठकों में बूथ लेवल अधिकारी (BLO) और बूथ लेवल एजेंट (BLA) अनुपस्थित, शिफ्टेड, मृतक तथा डुप्लीकेट (ASD) मतदाताओं की सूची का मिलान करेंगे।
डीएम ने बताया कि इस दौरान आम लोग भी अपनी आपत्तियाँ या सुझाव दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने पात्र नागरिकों से अपील की कि वे मतदाता सूची में किसी भी त्रुटि के सुधार हेतु सक्रिय रूप से भाग लें ताकि आगामी चुनावों में किसी को मतदान से वंचित न होना पड़े।

Janmat News 
