फतेहपुर: अवैध कब्जे पर बुलडोजर कार्रवाई, डीएम आवास के बगल में की गई थी अवैध प्लॉटिंग

उप्र के फतेहपुर जनपद के जिलाधिकारी आवास के बगल में अवैध कब्जे पर बुलडोजर कार्रवाई किए जाने की खबर सामने आ रही है। डीएम आवास से सटी जमीन पर अवैध प्लॉटिंग कर दी गई थी।  

फतेहपुर: अवैध कब्जे पर बुलडोजर कार्रवाई, डीएम आवास के बगल में की गई थी अवैध प्लॉटिंग
Published By- Diwaker Mishra

फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट  

फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद के जिलाधिकारी आवास के बगल में अवैध कब्जे पर बुलडोजर कार्रवाई किए जाने की खबर सामने आ रही है। डीएम आवास से सटी जमीन पर अवैध प्लॉटिंग कर दी गई थी।  

नापजोख के बाद जमीन सरकारी मिलने पर तहसीलदार सदर की अगुवाई में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई। बुलडोजर कार्रवाई से हड़कंप मच गया। प्रशासन जांच में जुटा। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के फूलबाग कॉलोनी का है।