फर्रुखाबाद में खतरे के निशान पर पहुंचा गंगा व रामगंगा नदी का जल स्तर, 68 गांव प्रभावित
उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में गंगा व रामगंगा नदी का जल स्तर बढ़ गया है। गंगा नदी ने विकराल रूप ले लिया है। गंगा नदी में लगातार जल स्तर बढ़ने से खतरे के निशान पर पहुंच गया है।
फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में गंगा व रामगंगा नदी का जल स्तर बढ़ गया है। गंगा नदी ने विकराल रूप ले लिया है। गंगा नदी में लगातार जल स्तर बढ़ने से खतरे के निशान पर पहुंच गया है।
गंगा का जल स्तर पहुंचा 137.10 पर है।
चार दिनों से लगातार गंगा नदी में पानी बढ़ने से बाढ़ से बचे गांवों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। ग्रामीण तीन से चार फिट पानी के अंदर से निकलने को मजबूर हैं।
कई गांव बाढ़ के पानी से घिरे आवागमन बंद हो गया है। करीब 4 दर्जन से अधिक गांवों का मुख्यालय से संपर्क मार्ग टूट गया है। फर्रुखाबाद के बदायूं-शाहजहांपुर मार्ग पर तीन से चार फिट पानी है।
गंगा नदी का जलस्तर फिर तेजी से बढ़ रहा है। कटान से लगातार गंगा नदी में मकान समा रहे हैं। गांव में कटान के बाद कई लोग सुरक्षित स्थान की तरफ पहुंचे। कटान से फर्रुखाबाद की तीनों तहसीलें प्रभावित है।




