ब्लॉक प्रमुख हेमंत जायसवाल के नेतृत्व में निकली विशाल तिरंगा यात्रा

घर-घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा शुक्लागंज बाजार से शुरू होकर महदेईया मोड़ बाजार तक उत्साहपूर्वक निकाली गई।

ब्लॉक प्रमुख हेमंत जायसवाल के नेतृत्व में निकली विशाल तिरंगा यात्रा
REPORTED BY - GULAM NABI, PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR

बलरामपुर/जनमत न्यूज। जनपद बलरामपुर के विधानसभा बलरामपुर सदर के अंतर्गत गुमड़ी मंडल में घर-घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा शुक्लागंज बाजार से शुरू होकर महदेईया मोड़ बाजार तक उत्साहपूर्वक निकाली गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राम निवास वर्मा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख श्रीदत्तगंज हेमंत जायसवाल मौजूद रहे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष (महिला मोर्चा) एवं मंडल प्रभारी गुमड़ी श्रीमती मंजू तिवारी ने यात्रा में शिरकत की। यात्रा में मंडल के दोनों महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक राजेश भारती और विजय बहादुर श्रीवास्तव (टिंकू), मंडल उपाध्यक्ष अद्या प्रसाद पांडे, तुलाराम राजभर, माया देवी कनौजिया, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीप नारायण वर्मा, मंडल संयोजक बालक राम वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय पाल सिंह, मंडल मंत्री घनश्याम यादव, विद्यावती कनौजिया, राम सुभावन वर्मा, दिलीप पांडे, शक्ति केंद्र संयोजक बुद्धिमान तिवारी, संजय गुप्ता, मंडल महामंत्री अनुसूचित मोर्चा धर्मराज भारती, कामिनी त्रिगुनायत, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि लकी गिरी सहित अनेक पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

इसके अलावा विभिन्न ग्राम प्रधान, बूथ अध्यक्ष, पूर्व प्रधान, सामाजिक कार्यकर्ता और सैकड़ों ग्रामीणों ने तिरंगा यात्रा में भाग लेकर देशभक्ति का संदेश दिया। यात्रा के दौरान राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और माहौल पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंग गया।