दीपावली में जप्त किए गए नकली खोवा को फूड विभाग ने कराया नष्ट !

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में आगामी त्यौहार दीपावली के दृष्टिगत रखते हुए 8 अक्टूबर से लेकर 18 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलाया गया था............

दीपावली में जप्त किए गए नकली खोवा को फूड विभाग ने कराया नष्ट !
REPORTED BY-AJEET SINGH PUBLISHED BY- JYOTI KANOJIYA

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में आगामी त्यौहार दीपावली के दृष्टिगत रखते हुए 8 अक्टूबर से लेकर 18 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलाया गया था इस अभियान के दौरान फूड विभाग की टीम में खाद्य पदार्थों में मिलावटी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की थी सैकड़ो नमूने संग्रह कर प्रयोगशाला हेतु जांच के लिए भेजा गया था

वही टीम ने नौशाढ  प्राइवेट बस अड्डे 12 कुंतल और 3 कुंतल रेलवे स्टेशन कुल 15 कुंतल नकली खोया बरामद किया गया था विभाग ने आज नकली खोवा को नष्ट करने की कार्रवाई की गई है सहायक आयुक्त खाद्य डॉक्टर सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया गया था

इस अभियान के दौरान कुल 15 कुंतल खोवा को बरामद किया गया था इसको लेने के लिए कोई सामने नहीं आने पर जप्त की कार्रवाई की गई थी जब्ती के बाद आज नष्ट की कार्रवाई की जा रही है एवं आम जनमानस की स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले लोगों के साथ विभाग कड़ी कार्रवाई करेगा।