नए CJI को आवास के लिए नहीं करना पड़ेगा इंतजार, शपथ लेते ही मिलेगा यह आलीशान बंगला

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) को अब पद संभालते ही आलीशान बंगला मिल जाएगा। उन्हें बंगला खाली होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

नए CJI को आवास के लिए नहीं करना पड़ेगा इंतजार, शपथ लेते ही मिलेगा यह आलीशान बंगला
Published By- Diwaker Mishra

नई दिल्ली/जनमत न्यूज़। भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) को अब पद संभालते ही आलीशान बंगला मिल जाएगा। उन्हें बंगला खाली होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने लुटियंस दिल्ली में दो लग्जरी बंगलों को आधिकारिक तौर पर CJI का निवास घोषित कर दिया है।

दरअसल, दो लग्जरी बंगलों 5 कृष्ण मेनन मार्ग और 19 अकबर रोड को आधिकारिक तौर पर CJI का निवास घोषित कर दिया है। सोमवार 24 नवंबर को नए मुख्य न्यायाधीश की शपथ लेने वाले जस्टिस सूर्यकांत सीधे 19 अकबर रोड के बंगले में शिफ्ट होंगे। वहीं, पुराना आधिकारिक बंगला 5 कृष्ण मेनन मार्ग अब अगले CJI जस्टिस विक्रम नाथ को आवंटित किया गया है।

बंगला खाली करने के लिए मिलता 6 महीने का समय

बताते चलें कि रिटायर होने वाले जज को सरकारी बंगला खाली करने के लिए 6 महीने का समय मिलता है। इस दौरान नए CJI को महीनों इंतजार करना पड़ता था। इसी समस्या का समाधान निकालते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दो बंगलों को CJI का आधिकारिक निवास बनाया है।

CJI नया पता 19, अकबर रोड होगा

न्यायमूर्ति सूर्यकांत सोमवार को भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे। अब उनका पता लुटियंस दिल्ली में 19, अकबर रोड होगा, न कि पास का 5, कृष्ण मेनन मार्ग बंगला, जो पहले CJI का एकमात्र आधिकारिक निवास था। 19, अकबर रोड स्थित बंगला एक बड़ा कार्यालय स्थान वाला दो मंजिला आवास है।

सर्वोच्च न्यायालय के शीर्ष सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि 5, कृष्ण मेनन मार्ग स्थित आवास वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति विक्रम नाथ को आवंटित किया गया है, जो लगभग 14 महीने बाद सेवानिवृत्त होने वाले न्यायमूर्ति सूर्यकांत के स्थान पर अगले मुख्य न्यायाधीश का पदभार संभालेंगे।