औरैया में ‘नारी शक्ति बंधन अधिनियम’ अभियान का आयोजन, महिलाओं ने किया प्रधानमंत्री का अभिवादन
संसद में महिलाओं को आरक्षण देने के उद्देश्य से ‘नारी शक्ति बंधन अधिनियम’ पारित किया गया है, जो महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
औरैया से अरूण बाजपेयी की रिपोर्ट —
औरैया/जनमत न्यूज। औरैया जनपद में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में ‘नारी शक्ति बंधन अधिनियम’ अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए नरेंद्र मोदी का अभिवादन किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने कहा कि भारतीय संस्कृति में मातृशक्ति का स्थान प्राचीन काल से ही पूजनीय रहा है, लेकिन विदेशी आक्रमणकारियों के कारण हमारी परंपराओं और संस्कृति को नुकसान पहुंचा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में नारी सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है और महिलाओं को अधिकार दिलाने के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि संसद में महिलाओं को आरक्षण देने के उद्देश्य से ‘नारी शक्ति बंधन अधिनियम’ पारित किया गया है, जो महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यालय में आयोजित वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री के संबोधन को भी महिलाओं के साथ सुना गया। इस मौके पर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
अंत में जिलाध्यक्ष ने अधिक से अधिक लोगों से इस अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए 9667 17 3333 नंबर पर मिस्ड कॉल कर अभियान का समर्थन करने का आह्वान किया।
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 10
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.