बुलंदशहर: दो अनियंत्रित ट्रकों ने बाइक सवार को कुचला, नाराज़ ग्रामीणों ने हाईवे पर लगाया जाम
बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट
बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलंदशहर जनपद में दो अनियंत्रित ट्रकों द्वारा बाइक सवार को कुचले जाने की खबर सामने आ रही है। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई।
मामला सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार मृतक बाइक सवार की पहचान 32 वर्षीय प्रदीप राठी गाँव अख्तियार पुर के रूप में हुई ।
हादसे के बाद पुलिस सीमा विवाद के चलते परिजनों व ग्रामीणों में आक्रोश फ़ैल गया।
नाराज ग्रामीणों ने मृतक के शव को NH34 पर रखकर हंगामा किया। परिजनों व ग्रामीणों ने NH34 पर जाम लगाया।
जाम के चलते वाहनों की लगी लंबी लंबी लाइन लग गई। पुलिस परिजन व ग्रीमीणो को समझाने में जुटी है।


