औरैया: दिबियापुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 6 किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
उप्र के औरैया जनपद की दिबियापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने 6 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट
औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद की दिबियापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने 6 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
रात्रि चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल सवार आरोपी को दबोचा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राज पुत्र राम सिंह गिहार निवासी नारायणपुर कंजड़ बस्ती के रूप में हुई।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 66 हजार रुपये कीमत का गांजा और मोटरसाइकिल बरामद की। दिबियापुर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।







