फर्रुखाबाद: ट्रेन की चपेट में आने से गोवंशो की मौत, गौरक्षा दल ने BDO पर लगाया यह आरोप

फर्रुखाबाद जनपद में ट्रेन की चपेट में आने से आधा दर्जन से अधिक गोवंशो की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची गौरक्षा दल की टीम ने मृत गोवंशो को रेल ट्रैक से किनारे किया।

फर्रुखाबाद: ट्रेन की चपेट में आने से गोवंशो की मौत, गौरक्षा दल ने BDO पर लगाया यह आरोप
Published By- Diwaker Mishra

फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट

फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में ट्रेन की चपेट में आने से आधा दर्जन से अधिक गोवंशो की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची गौरक्षा दल की टीम ने मृत गोवंशो को रेल ट्रैक से किनारे किया। मामला फर्रुखाबाद जनपद के कमालगंज थाना क्षेत्र के नगला दाऊद के निकट का है।

अखिल भारतीय गौरक्षा दल संघ के प्रदेश महामंत्री शिवम ठाकुर ने खंड विकास अधिकारी (BDO) पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया। प्रदेश महामंत्री ने कहा मृत गोवंशो को लेकर एसडीएम को फोन करने पर BDO नाराज़ थे। इस दौरान ग्राम प्रधान के मौके पर न पहुंचने पर भी लोगों में खासी नाराजगी दिखी।