हमीरपुर से लापता बच्चा जालौन से सकुशल बरामद, कुठौंद में पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप

हमीरपुर से लापता बच्चा जालौन से सकुशल बरामद, कुठौंद में पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप

उरई से सुनील शर्मा की रिपोर्ट

उरई/जनमत न्यूज़। उप्र के उरई जनपद के कुठौंद थाना क्षेत्र में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस ने एक लापता बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बच्चा हमीरपुर के CWC (बाल कल्याण कमेटी ) से गायब हुआ था और उसकी तलाश की जा रही थी।

सूचना मिलने पर उरई पुलिस और कुठौंद पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। पुलिस ने कुठौंद क्षेत्र में नहर कोठी के पीछे रह रहे बंजारा समुदाय के डेरे पर दबिश दी, जहां से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया।

बताया जा रहा है कि पुलिस टीम को मौके पर पहुंचता देख वहां मौजूद कई लोग भाग निकले, जबकि एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फरार लोगों की तलाश भी की जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि बच्चा वहां किन परिस्थितियों में पहुंचा। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम और संभावित आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

अभी तक पुलिस की ओर से "बच्चा चोर गिरोह" की आधिकारिक पुष्टि सार्वजनिक रूप से नहीं की गई है। जांच जारी है और आगे की कार्रवाई पुलिस की जांच के आधार पर होगी।