मिशन शक्ति फेज-5 के तहत मंझनपुर चौराहे पर पुलिस का विशेष अभियान, काली फिल्म और छेड़छाड़ पर कड़ी कार्रवाई

पुलिस ने चार पहिया वाहनों से काली फिल्म उतारने के साथ ही स्टंटबाजी और महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की। इसके साथ ही दो पहिया और चार पहिया वाहनों के खिलाफ भी नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई।

मिशन शक्ति फेज-5 के तहत मंझनपुर चौराहे पर पुलिस का विशेष अभियान, काली फिल्म और छेड़छाड़ पर कड़ी कार्रवाई
REPORTED BY - RAHUL BHATT, PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR

कौशाम्बी/जनमत न्यूज। एसपी राजेश कुमार के निर्देश पर मिशन शक्ति फेज-5 के तहत मंझनपुर चौराहे पर पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व मंझनपुर के सीओ शिवांक सिंह ने किया, जिसमें थाना पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और मिशन शक्ति टीम ने भाग लिया।

अभियान के दौरान पुलिस ने चार पहिया वाहनों से काली फिल्म उतारने के साथ ही स्टंटबाजी और महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की। इसके साथ ही दो पहिया और चार पहिया वाहनों के खिलाफ भी नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई।

सीओ शिवांक सिंह ने बताया कि जिले के विभिन्न चौराहों पर अलग-अलग समय पर यह अभियान लगातार चलेगा और मंझनपुर चौराहे पर प्रतिदिन इसे जारी रखा जाएगा। यह पहल सड़क सुरक्षा और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है।