औरैया पहुंचे भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू बोले- काम नहीं करना है तो पद छोड़ दें

आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू के क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार औरैया जनपद आगमन पर जिले की सीमा पर जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं जोरदार स्वागत किया।

औरैया पहुंचे भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू बोले- काम नहीं करना है तो पद छोड़ दें

औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट

औरैया/जनमत न्यूज़। आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू के क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार औरैया जनपद आगमन पर जिले की सीमा पर जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं जोरदार स्वागत किया।

शहर में प्रवेश करने पर सुभाष चौक,भारतीय विद्यालय से स्वागत हुआ इसके उपरांत जिला कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं भव्य स्वागत किया।

जिला कार्यालय पर परिचय बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू ने कार्यकर्ताओं से परिचय कर बैठक को संबोधित करते हुए कहा की पार्टी में रहकर पार्टी के खिलाफ काम करने वाले कार्यकर्ता पदाधिकारी बर्दाश्त नहीं होंगे।

पार्टी में रहकर शत प्रतिशत पार्टी का काम करें,जो पदाधिकारी पद पर रहकर भी काम नहीं कर रहे वो लोग पद छोड़ दे, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

सभी कार्यकर्ताओं आगामी विधानसभा चुनाव में जिले की सभी सीटें जीतने के लिए जी जान जुट जाने का आवाहन किया। उन्होंने बूथ मजबूत करने पर जोर दिया कहा कि बूथ मजबूत होगा तो पार्टी मजबूत होगी ।

जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने क्षेत्रीय अध्यक्ष को भरोसा दिलाया कि इस बार पार्टी हम सभी कार्यकर्ता के साथ मिलकर 2017 को फिर से दोहराएंगे और जिले को तीनों विधानसभा सीट हम कार्यकर्ताओं की दम पर जीतेंगे।

अभी तक प्रदेश से जो भी संगठन के कार्यक्रम आए हे जिले में उन सब कार्यक्रमों में जिला क्षेत्र मे प्रथम रहा है आगे भी जो कार्यक्रम होगे उनमें और भी बेहतर होगा।

पूर्व सांसद रामशंकर कठेरिया ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि बड़े गर्व की बात कि क्षेत्र के महामंत्री को क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया। ये ऐसे क्षेत्रीय अध्यक्ष हैं, जो कार्यकर्ताओं की चिन्ता करते हे ।उन्होंने इस चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी चुनाव लड़ने लायक नहीं रहेगी ,विपक्ष मुद्दा विहीन है।

जिला पंचायत अध्यक्ष कमल सिंह दोहरे, विधायक गुड़िया कठेरिया,पूर्व विधायक लाखन सिंह राजपूत , पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा, भुवन प्रकाश गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री यशवीर सिकरवार ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री विशाल शुक्ला ,मनु राजपूत,योगेंद्र कैथवार,भूरे चौबे ,ऋषि पाण्डेय,रजनीश पांडेय,माधव राजपूत,इंद्रपाल पाल,सौरभ भूषण शर्मा,प्रतीक सिंह,विमल दुबे ,प्रतिमा अवस्थी ,

शिव सिंह भारती,रवीन्द्रीय शाक्य,रामजी बाजपेई, लल्ला शर्मा,देवेंद्र सिंह सेंगर,मोनू सिंह सेंगर,कुलदीप दुबे ,कुलदीप राजावत, सोनू मिश्रा, शिवेंद्र राजपूत,हरपाल सिंह, कुंअर सिंह बाथम,स्वीटी कुशवाह,सर्वेंद्र भदौरिया,

अंकुर तिवारी,आशीष तिवारी ,अवध चतुर्वेदी , पीयूष चतुर्वेदी ,आशीष चौबे,आशीष कठेरिया,सोनू सोनी,सौरभ राजपूत,कन्हैया कठेरिया,अभिषेक त्रिपाठी ,सहित सभी पदाधिकारी ,मंडल अध्यक्ष एवं प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहें।