एटा कलेक्ट्रेट के बाहर युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने बचाया

उप्र के एटा जनपद मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट पर एक 27 वर्षीय युवक द्वारा ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्महत्या करने का प्रयास किया गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने युवक को बचाया।

एटा कलेक्ट्रेट के बाहर युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने बचाया
Published By- Diwaker Mishra

एटा से नंद कुमार की रिपोर्ट

एटा/जनमत न्यूज़। उप्र के एटा जनपद मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट पर एक 27 वर्षीय युवक द्वारा ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्महत्या करने का प्रयास किया गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने युवक को बचाया।

युवक द्वारा स्वयं को आग लगाने का प्रयास करने की घटना के बाद कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना के बाद अपर जिला मजिस्ट्रेट लालता प्रसाद अपने कार्यालय से बाहर आए और युवक को अपने कार्यालय के अंदर बुलाकर ले गए गहनता से उसकी समस्या सुनी।

तत्काल अपर जिला मजिस्ट्रेट और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने निष्पक्ष ढंग से कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। जानकारी के अनुसार युवक राहुल पुत्र जयपाल उम्र 27 वर्ष निवासी नगला हिमांचल थाना मिरहची सोमवार 1 बजे करीब एटा स्थित कलेक्ट्रेट पहुंचा हाथ में बोतल में ज्वलनशील पदार्थ लेकर पहुंचा।

इस दौरान वह अपने स्वयं के मोबाइल में वीडियो रिकॉर्ड करता रहा और बोतल में भरा ज्वलनशील पदार्थ अपने ऊपर छिड़क लिया। तत्काल पुलिस कर्मी दौड़कर मौके पर पहुंचे और युवक को बचाया अधिकारियों ने उसकी समस्या सुनकर जल्द निस्तारण की बात कही है।

जानकारी एक अनुसार युवक की पत्नी निशा ने वर्ष 2025 के अपने मायके में ही ग्रह कलेश के चलते आत्महत्या कर ली थी मायके पक्ष के लोगों ने युवक के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज करवाई प्रकरण में युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया 97 दिन के बाद वह जमानत पर छूटा है।

युवक की एक प्रेमिका ने भी दिसंबर 2025 में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार युवक द्वारा मिरहची कोतवाली में एक एफ आई आर विवेक पुत्र पूरन सिंह के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज करवाई।

फिलहाल ये मुकद्दमा मरहरा कोतवाली में ट्रांसफर किया गया है। सुबह युवक थाने पर गया था संतोषजनक जवाब नहीं मिलने से वह आक्रोशित हो गया और कलेक्ट्रेट पर हाईवोल्टेज ड्रामा करते हुए स्वयं को आग लगाने का प्रयास किया गया।

मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडे ने जानकारी देते हुए बताया एक युवक द्वारा स्वयं को आग लगाने का प्रयास किया गया है ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उसका रेस्क्यू किया सकुशल बचाया है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उसकी समस्या सुनी और निष्पक्ष ढंग से कार्यवाही किए जाने के आदेश दिए है।