लखीमपुर खीरी: पलिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही, नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी की दुकान पर चला बुल्डोजर

उप्र के लखीमपुर खीरी जिले के कोतवाली पलियाकलां क्षेत्र के कस्बा पलिया में नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही की है।

लखीमपुर खीरी: पलिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही, नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी की दुकान पर चला बुल्डोजर
Published By- Diwaker Mishra

लखीमपुर खीरी से लोकेंद्र प्रताप सिंह की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी/जनमत न्यूज़। उप्र के लखीमपुर खीरी जिले के कोतवाली पलियाकलां क्षेत्र के कस्बा पलिया में नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही की है।

आरोपी जिस नाई की दुकान पर काम करता था उस पर आज प्रशासनिक टीम बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की मदद से दुकान का टीन शेड और ढांचा गिराकर ध्वस्त कर दिया गया।

पुलिस की इस कार्यवाही से क्षेत्र में हड़कंप मचा है। बाद में पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर गिरफ्तार कर जिला मुख्यालय लवण किया गया।