उरई: प्रधानमंत्री की अपील पर डीएम-एसपी की पहल, हटाए एस्कॉर्ट वाहन; ईंधन बचाने का दिया संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर उप्र के उरई जिला प्रशासन ने एक अनूठी और प्रेरणादायक पहल करते हुए बड़ा संदेश दिया है।

उरई: प्रधानमंत्री की अपील पर डीएम-एसपी की पहल, हटाए एस्कॉर्ट वाहन; ईंधन बचाने का दिया संदेश
Published By- Diwaker Mishra

उरई से सुनील शर्मा की रिपोर्ट

उरई/जनमत न्यूज़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर उप्र के उरई जिला प्रशासन ने एक अनूठी और प्रेरणादायक पहल करते हुए बड़ा संदेश दिया है। डीएम राजेश कुमार पाण्डेय और एसपी विनय कुमार सिंह ने अपनी सुरक्षा में लगी एस्कॉर्ट गाड़ियों को हटाकर ईंधन बचाने का संदेश दिया।

देश के प्रधानमंत्री की अपील के बाद डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने खुद पहल करते हुए कलेक्ट्रेट के पास स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी से पैदल कलेक्ट्रेट तक आने की अपील अधिकारियों से की। वहीं फिजूल पेट्रोल डीजल की खपत कम करने के लिए बेवजह आने जाने पर रोक लगाने के लिए भी आदेशित किया गया है ।

डीएम ने कहा कि ईंधन बचाना समय की जरूरत है और इसकी शुरुआत हम सभी को खुद से करनी होगी। वहीं एसपी विनय कुमार सिंह ने भी अपनी सुरक्षा में लगी गाड़ी हटाकर प्रशासनिक अधिकारियों के सामने मिसाल पेश की।

डीएम और एसपी की इस पहल की जनपद में जमकर चर्चा हो रही है। लोगों का कहना है कि अगर अधिकारी खुद आगे आकर ऐसे कदम उठाएंगे तो आम जनता भी निश्चित रूप से प्रेरित होगी।

पूरा मामला जालौन मुख्यालय उरई स्थित डीएम और एसपी कार्यालय से जुड़ा है, जहां दोनों अधिकारियों ने सादगी और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए बड़ा संदेश दिया है।