बलरामपुर के सादुल्लानगर में मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, पुलिस ने सूझबूझ से सुरक्षित उतारा नीचे

उप्र के बलरामपुर जनपद के सादुल्लानगर में रेहरा बाजार क्षेत्र के मद्दों चौराहा में पारिवारिक विवाद को लेकर एक महिला जियो मोबाइल टावर पर चढ़ गई।

बलरामपुर के सादुल्लानगर में मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, पुलिस ने सूझबूझ से सुरक्षित उतारा नीचे
Published By- Diwaker Mishra

बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट

बलरामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के बलरामपुर जनपद के सादुल्लानगर में रेहरा बाजार क्षेत्र के मद्दों चौराहा में पारिवारिक विवाद को लेकर एक महिला जियो मोबाइल टावर पर चढ़ गई।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सतेंद्र वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आरक्षी विजेश गुप्ता और कुलदीप यादव ने टावर पर चढ़कर महिला को समझाया और समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया।

काफी प्रयास के बाद महिला सुरक्षित नीचे उतर आई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस महिला को थाने ले गई और उसकी समस्या सुनकर निस्तारण का आश्वासन दिया।