फर्रुखाबाद में संदिग्ध परिस्थिति में युवती की ट्रेन से कटकर मौत, जांच में जुटी पुलिस
उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में संदिग्ध परिस्थिति में युवती की ट्रेन से कटकर मौत होने की खबर सामने आ रही है। घटना जनपद के कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के मई हादीदादपुर अंडरपास की है।
फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में संदिग्ध परिस्थिति में युवती की ट्रेन से कटकर मौत होने की खबर सामने आ रही है। घटना जनपद के कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के मई हादीदादपुर अंडरपास की है।
मिली जानकारी के अनुसार क्षत विक्षत अवस्था में युवती का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। युवती रात्रि में घर से गायब हुई थी। परिजनो ने रात्रि में खोजबीन की थी।
सूचना पर थाना अध्यक्ष पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।







