कुशीनगर में टोल को लेकर युवकों की दबंगई, टोलकर्मियों को जमकर पीटा; वीडियो वायरल
उप्र के कुशीनगर जनपद के टोल को लेकर युवकों की दबंगई सामने आई है। दबंग युवकों ने जबरस्ती टोल गेट को हटाया। घटना तमकुहीराज के सलेमगढ़ टोल प्लाजा की है।
कुशीनगर से प्रदीप यादव की रिपोर्ट
कुशीनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के कुशीनगर जनपद के टोल को लेकर युवकों की दबंगई सामने आई है। दबंग युवकों ने जबरस्ती टोल गेट को हटाया। घटना तमकुहीराज के सलेमगढ़ टोल प्लाजा की है।
जानकारी के अनुसार टोलकर्मियों के रोकने पर दबंग युवकों ने मारपीट की। दबंग युवकों ने टोलकर्मियों को जमकर पीटा। इस पिटाई की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
टोलकर्मियों की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। मारपीट कर दबंग युवक फरार हो गए। घटना बीती रात की है। वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान करने में पुलिस जुटी है।


