लखनऊ अग्निकांड में सीतापुर के युवक की मौत, प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी

खबर यूपी के जनपद सीतापुर के थाना बिसवां के कैथी टोला से है जहां एक मां ने लखनऊ के भीषण अग्निकांड में अपने 21 साल के जवान बेटे को खो दिया।

लखनऊ अग्निकांड में सीतापुर के युवक की मौत, प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी
Published By- Diwaker Mishra

सीतापुर से अनूप पाण्डेय की रिपोर्ट

सीतापुर/जनमत न्यूज़। खबर यूपी के जनपद सीतापुर के थाना बिसवां के कैथी टोला से है जहां एक मां ने लखनऊ के भीषण अग्निकांड में अपने 21 साल के जवान बेटे को खो दिया। लखनऊ अग्निकांड ने बिसवां निवासी आदित्य श्रीवास्तव की जिंदगी छीन ली। जब देर रात उसका शव पैतृक आवास पहुंचा, तो पूरे इलाके में मातम पसर गया।

आदित्य के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है  हादसे ने पूरे सीतापुर और देश को झकझोर कर रख दिया है। इस दौरान विधायक ज्ञान तिवारी  मौके पर पहुंचे उन्होंने कहा- आदित्य और जान गंवाने वाले सभी 15 बच्चे हमारे देश और सीतापुर का भविष्य थे ।