वृद्ध ने घर के भीतर खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना के कारणों पर अधिक स्पष्टता मिलेगी।

वृद्ध ने घर के भीतर खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR

फतेहपुर से भीम शंकर की रिपोर्ट —

फतेहपुर/जनमत न्यूज। ललौली थाना क्षेत्र के सिधाव गांव में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक वृद्ध ने घर के अंदर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो खून से लथपथ वृद्ध का शव देखकर कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना पर क्षेत्राधिकारी (CO) समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने घर को अपने कब्जे में लेकर घटनास्थल की गहन पड़ताल शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वृद्ध ने किस कारण आत्महत्या जैसा कदम उठाया, इसका फिलहाल स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और आत्महत्या में प्रयुक्त हथियार को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना के कारणों पर अधिक स्पष्टता मिलेगी। घटना के बाद गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजन सदमे में हैं और इलाके में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएँ हो रही हैं।