कन्नौज में यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे युवक, बाइक पर खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल
उप्र के कन्नौज जनपद में बाइक पर खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल हो रहा है। मामला जनपद के गोल कुआं से पाल चौराहा तक का बताया जा रहा है।
कन्नौज से अश्विनी पाठक की रिपोर्ट
कन्नौज/जनमत न्यूज़। उप्र के कन्नौज जनपद में बाइक पर खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल हो रहा है। मामला जनपद के गोल कुआं से पाल चौराहा तक का बताया जा रहा है।
वीडियो में एक बाइक पर सवार चार युवक स्टैंड दबाकर सड़क पर बाइक दौड़ाते दिखाई दे रहे हैं। स्टंट के दौरान बाइक से चिंगारियां निकलती दिखाई दे रही हैं।
वीडियो में बाइक का नंबर UP 74 K 6057 दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर बाइक पर स्टंटबाजी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा। युवक यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं।
कन्नौज में लगातार हादसों के बीच यह खतरनाक वीडियो सामने आया है। शहर में सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद स्टंटबाजी से सवाल उठ रहे हैं।
गोल कुआं से पाल चौराहा मार्ग पर खुलेआम नियमों की अनदेखी की जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद अब यातायात पुलिस की कार्रवाई पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।




