Aaj Ka Rashifal 11 July 2025: आज इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग, जानें सभी 12 राशियों का हाल
आज का पंचांग और ग्रह स्थिति: वृषभ में शुक्र, मिथुन में सूर्य और गुरु, कर्क में बुध, सिंह में मंगल और केतु, धनु में चंद्रमा जो शाम को मकर राशि में प्रवेश करेंगे। कुंभ में राहु और मीन में शनि स्थित हैं।4 राशियों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी: धनु, कुंभ, मीन और वृश्चिक – इन जातकों को आज धनलाभ, निवेश से फायदा और व्यावसायिक मजबूती के संकेत हैं।

मेष राशि:
कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ और कोर्ट-कचहरी में विजय के योग हैं। पिता का सहयोग मिलेगा।
उपाय: शनिदेव को प्रणाम करें।
वृषभ राशि:
शाम के बाद का समय श्रेष्ठ रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार, व्यापार में बढ़ोतरी के योग। सुबह संभलकर रहें, कोई बड़ा निर्णय टालें।
उपाय: पीली वस्तु का दान करें।
मिथुन राशि:
रुके कार्य पूरे होंगे। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। नौकरी में उन्नति के संकेत हैं।
उपाय: भगवान विष्णु को प्रणाम करें।
कर्क राशि:
आज का दिन खुशी भरा रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा और जीवन में उत्साह बना रहेगा।
उपाय: नीली वस्तु का दान करें।
सिंह राशि:
स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। तनाव से दूर रहें। व्यापार और प्रेम सामान्य रहेगा।
उपाय: नीली वस्तु अपने पास रखें।
कन्या राशि:
भावुकता पर नियंत्रण रखें। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान दें। व्यापार में सफलता मिलेगी।
उपाय: शनिदेव को प्रणाम करें।
तुला राशि:
घर में तनाव हो सकता है। वाहन या प्रॉपर्टी से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी।
उपाय: नीली वस्तु पास रखें।
वृश्चिक राशि:
साहस और पराक्रम रंग लाएगा। व्यवसाय में तरक्की के योग हैं।
उपाय: नीली वस्तु का दान करें।
धनु राशि:
धन में वृद्धि के प्रबल योग हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। निवेश सोच-समझकर करें।
उपाय: पीली वस्तु पास रखें।
मकर राशि:
शाम के बाद समय शुभ है। व्यापार में लाभ, प्रेम-संबंधों में सुधार होगा।
उपाय: मां काली को प्रणाम करें।
कुंभ राशि:
धनलाभ और यात्रा के योग हैं। स्वास्थ्य व व्यापार उत्तम रहेगा।
उपाय: हरी वस्तु अपने पास रखें।
मीन राशि:
बहुत ही शुभ समय चल रहा है। आमदनी बढ़ेगी, व्यापार चमकेगा।
उपाय: पीली वस्तु पास रखें।